MI VS RR : आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। टीम लगातार हार का सामना कर रही है और वानखेड़े स्टेडियम में भी फैंस ने उनका हूटिंग कर विरोध जताया। हार्दिक के बचाव में उतरते हुए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दर्शकों से हूटिंग बंद करने की अपील की।

MI VS RR : हार्दिक को क्यों किया गया हूट?
हार्दिक पांड्या 2022 और 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस के कप्तान थे और उन्होंने टीम को खिताब दिलाया था। इस सीजन से पहले हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने वापस खरीदा और उन्हें कप्तान भी बनाया गया। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने से फैंस नाराज हैं। हार्दिक ने कुछ मैचों में गलतियां भी की हैं, जिसके कारण उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ रहा है।
मांजरेकर ने दर्शकों से की अपील
मुंबई और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान टॉस के समय प्रेजेंटर संजय मांजरेकर ने दर्शकों से हार्दिक के प्रति उचित व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने कहा, “मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या। उनके लिए कृपया तालियां बजाएं। बिहेव यानी तमीज से।”
रोहित ने हार्दिक का बचाव किया
राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान फील्डिंग करते हुए रोहित शर्मा दर्शकों से हार्दिक की हूटिंग बंद करने के लिए कहते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फोटो में रोहित बाउंड्री पर खड़े होकर दर्शकों को हाथ दिखाकर हार्दिक का समर्थन करते दिख रहे हैं।
मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक
राजस्थान के खिलाफ मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस तीन मैचों में भी जीत का खाता नहीं खोल सकी है। राजस्थान ने 27 गेंद शेष रहते 127 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस अभी भी अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद है।
IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराया
यह भी पढ़ें:
MI VS RR : मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार, राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच

Complete list of World Chess Champions from 1886 to 2024(शतरंज चैंपियन)
IPL 2024: रोहित शर्मा की केकेआर खिलाड़ियों से मुलाकात, अफवाहों का बाजार गर्म!
IPL 2024 PLAYOFFS : रोमांचक मोड़ पर पहुंचा टूर्नामेंट, 9 टीमें प्लेऑफ की रेस में!
IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराया
IPL का आगाज़, CSK ने RCB को 6 विकेट से हराया
डल झील के किनारे गूंजी formula 4 कारों की गर्जना, दर्शक हुए रोमांचित!