IPL 2024 : मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ हुई मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है।

IPL 2024 : क्या हुआ मैच में?
- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को खेले गए बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हरा दिया।
- यह मुंबई इंडियंस की 13 मैचों में नौवीं हार है।
- पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पहले ही आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
- बारिश के कारण यह मैच देरी से शुरू हुआ। टॉस से पहले मुंबई इंडियंस के धाकड़ ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के खिलाड़ियों से मिलते हुए देखा गया।
रोहित शर्मा की गुप्त मुलाकात?
- सोशल मीडिया पर इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के खिलाड़ियों के बीच कोई गुप्त मीटिंग चल रही थी।
- इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सपोर्ट स्टाफ भी रोहित शर्मा के साथ मौजूद था। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सहायक कोच अभिषेक नायर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, केएस भरत और मनीष पांडे रोहित शर्मा के साथ बातचीत में शामिल थे।
- रोहित शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
अफवाहों का बाजार गर्म
- सोशल मीडिया पर ये चर्चा है कि क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम छोड़ने और अगले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसका कोई सबूत नहीं है और यह सिर्फ फैंस की सोशल मीडिया पर अटकलें हैं।
- इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने एक वायरल वीडियो को डिलीट कर दिया था, जिसमें रोहित शर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सहायक कोच अभिषेक नायर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे।
IPL 2024 : कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में
- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अब 18 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +1.428 है।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को खेले गए बारिश से बाधित मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
Aadhar payment : (AePS): अब घर बैठे आधार से निकालें कैश, जानिए पूरी प्रक्रिया

Complete list of World Chess Champions from 1886 to 2024(शतरंज चैंपियन)
IPL 2024 PLAYOFFS : रोमांचक मोड़ पर पहुंचा टूर्नामेंट, 9 टीमें प्लेऑफ की रेस में!
MI VS RR : वानखेड़े में फैंस ने हार्दिक पांड्या को क्यों किया हूट, रोहित शर्मा ने कराया शांत ।
IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराया
IPL का आगाज़, CSK ने RCB को 6 विकेट से हराया
डल झील के किनारे गूंजी formula 4 कारों की गर्जना, दर्शक हुए रोमांचित!