“बीते वर्ष छह खिताब जीतने वाले सात्विक और चिराग को पहले दौर के मुकाबले यहां ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। दोनों ही गेेमों में भारतीय जोड़ी ने शुरू से बढ़त बनाकर रखी और इसे अंत तक कायम रखा।”
“भारतीय शटलरों के लिए इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार का दिन शानदार रहा। केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी के अलावा पुरुष एकल में आठवीं वरीय एचएस प्रणय ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सात्विक-चिराग ने अंतिम-16 के मैच में ताइवान के लू शिंग याओ और यांग पो हान को 45 मिनट में 21-14, 21-15 से पराजित किया। वहीं एचएस प्रणय ने हमवतन प्रियांशु राजावत को एक घंटे 16 मिनट के संघर्ष में 20-22, 21-14, 21-14 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।”
“डेनमार्क की जोड़ी से खेलेंगे सात्विक-चिराग
बीते वर्ष छह खिताब जीतने वाले सात्विक और चिराग को पहले दौर के मुकाबले यहां ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। दोनों ही गेेमों में भारतीय जोड़ी ने शुरू से बढ़त बनाकर रखी और इसे अंत तक कायम रखा। उनका क्वार्टर फाइनल में सामना डेनमार्क की पांचवीं वरीय जोड़ी किम एस्ट्रप और एंडर्स रासमुसेन के साथ होगा, जिन्होंने चीनी जोड़ी को तीन गेमों के संघर्ष में हराया।”
“प्रियांशु को प्रणय ने उलटफेर से रोका
प्रणय और प्रियांशु के बीच मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। प्रियांशु ने पहले दौर में 2022 के विजेता लक्ष्य सेन को पराजित कर उलटफेर किया था। यहां भी उन्होंने पहले दौर जैसी शुरूआत की और पहला गेम 22-20 से अपने नाम कर लिया, लेकिन दूसरे गेम में प्रणय ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली,

Complete list of World Chess Champions from 1886 to 2024(शतरंज चैंपियन)
IPL 2024: रोहित शर्मा की केकेआर खिलाड़ियों से मुलाकात, अफवाहों का बाजार गर्म!
IPL 2024 PLAYOFFS : रोमांचक मोड़ पर पहुंचा टूर्नामेंट, 9 टीमें प्लेऑफ की रेस में!
MI VS RR : वानखेड़े में फैंस ने हार्दिक पांड्या को क्यों किया हूट, रोहित शर्मा ने कराया शांत ।
IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराया
IPL का आगाज़, CSK ने RCB को 6 विकेट से हराया